Latest Updates

5/recent/ticker-posts

IP Address क्या होते है?: What is IP Address?

मित्रों आज हम सभी इस नए आर्टिकल मे IP Address के बारे मे जानेंगे की IP Address क्या होता है और इनका Internet और Network मे किस प्रकार से कार्य होता है । तो चलिए शुरू करते है.... 




IP Address (Internet Protocol):

IP Address का पूरा नाम Internet Protocol है । यह एक प्रकार का यूनिक इडेंटिफ़ायर होता है जिसे इंटरनेट से जुड़े प्रत्येक कम्प्यूटर डिवाइस को प्रदान किया जाता है । प्रत्येक कम्प्यूटर डिवाइस को या सर्वर आदि को नेटवर्क कनेक्शन के लिए एक IP अड्रेस का होना आवश्यक है। 

IP Address एक चार अंकों वाला संख्यात्मक (Numerical) ऐड्रेस होता है। इसकी साइज़ 32 bit की होती है जिसमे 8 bit के 4 blocks होते है जिन्हे डॉट (.) चिन्ह से अलग किया जाता है । प्रत्येक blocks की साइज़ 8 bit होने के कारण इसे आक्टेट के नाम से जाना जाता है। प्रत्येक नंबर का मान 0 से 255 के बीच होता है । 
उदाहरण:            192.168.10.1     

Ip Address

IP Address  के पहले दो आक्टेट नेटवर्क को बताते है और आखिरी के दों आक्टेट होस्ट (डिवाइस) को बताते है।

IP Address दो प्रकार की होती है जो की निम्न है:...........

  • Static IP Address 
  • Dynamic IP Address 

IP Address को दो भागों मे बाँटा गया है जो की निम्न है......

  • IPv4 (Internet Protocol Version 4)
  • IPv6 (Internet Protocol Version 6)

  1. IPv4 (Internet Protocol version 4) किसी भी नेटवर्क मे होस्ट के लिए logical address (IP Address) असाइन करने का एक स्टैन्डर्ड प्रोटोकॉल है । IPv4 मे IP Address की साइज़ 32 bit होती है। 
  2. IPv6 (Internet Protocol version 6) किसी भी नेटवर्क मे होस्ट के लिए logical address (IP Address) असाइन करने का एक स्टैन्डर्ड प्रोटोकॉल है । IPv4 मे IP Address की साइज़ 128 bit होती है। यह इंटरनेट प्रोटोकॉल का सबसे नवीनतम वर्ज़न है। इसे IETF (Internet Engineering Task Force) द्वारा बनाया गया है। 
IP Address के द्वारा:
  1. IP Address के द्वारा कई स्थितियों मे कम्प्यूटर डिवाइस को ट्रैक करने का  काम भी किया जाता है।
  2. IP Address के माध्यम से किसी व्यक्ति द्वारा भेजे गए मैसेज एवं इंटरनेट पर की गई अन्य गतिविधियों का पता लगाया जा सकता है। 
  3. IP Address का उपयोग लॉ इंफोर्समेंट अथॉरिटी के द्वारा किसी अपराधी या संदिग्ध की जांच करने के लिए किया जाता है। 

Conclusion:

हम सभी ने इस लेख में IP Address क्या होते है?: What is IP Address? के बारे में जाना की IP Address क्या होते है ?: What is IP Address? अगर आपको यह लेख पसंद आयी हो, तो आप कृपया इस लेख को अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर जरूर साझा (Share) कीजिये। इसके अलावा अगर आपके पास में इस लेख (Article) को लेकर या कंप्यूटर से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई भी सुझाव या doubts है तो हमें नीचे Comments करके अवश्य बताए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ